नेशनल अवार्ड जीतने के बाद आयुष्मानल खुराना ने जीतने के बाद अपने शुरूआती करियर से अब तक के सफर का अनुभव एक कविता के जरिए शेयर किया है।
Image Source : INSTAGRAMAyushmann khurrana
शुक्रवार को नेशनल अवार्ड्स का ऐलान किया गया है। जिसमें आयुष्मान खुराना(Ayushmann khurana) को फिल्म 'अंधाधुन' के लिए बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया है। इसके साथ उनकी फिल्म अंधाधुन को भी बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया है। आयुष्मान ने नेशनल अवार्ड जीतने के बाद एक सभी को शुक्रिया कहते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। अब उन्होंने अपने पहली बार मुंबई आने से लेकर अभी तक के सफर के बारे में कविता लिखी है।
आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर कविता शेयर की। उन्होंने अपनी कविता में मुंबई में पहली बारिश के बारे में बात की है।
आपको बता दें आयुष्मान खुराना की दूसरी फिल्म 'बधाई हो' (Badhaai Ho) को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसे बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही मूवी में दादी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।