नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार ने रंजीत कत्याल की भूमिका निभाई थी जो कुवैत का बिजनेसमैन था और अकेले ही उसने 1 लाख 70 हजार परिवार को इराक और इरान के बीच हुए वॉर के दौरान सुरक्षित बाहर पहुंचाया था। अक्षय का ये किरदार जिस इंसान से प्रेरित था, उनका असली नाम था सनी मैथ्यू। मैथ्यू अब हमारे बीच नहीं रहे।
इस दुखद घटना की सूचना एयरलिफ्ट के को-प्रोड्यूसर निखिल अडवाणी ने दी। निखिल ने ट्वीट करके इस घटना पर दुख जाहिर किया है।
निखिल ने लिखा है, रियल रंजीत कत्याल ने कल रात अपनी जिंदगी खो दी। 1 लाख 70 हजार परिवार आपके लिए प्रार्थना कर रहे होंगे।
अभिनेता अक्षय कुमार ने निखिल अडवाणी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मैथ्यू के निधन पर शोक जाताया है। अक्षय ने लिखा है, बहुत ही दुखद खबर है, मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि मुझे उनके किरदार को पर्दे पर उतारने का मौका मिला। उनके परिवार को मेरी तरफ से प्रार्थना। श्रद्धांजलि।
सनी मैथ्यू केरल के रहने वाले थे। उन्होंने 1 लाख 70 हजार परिवारों को नई जिंदगी दी थी। मैथ्यू के निधन से उनके चाहनेवाले बेहद दुखी हैं।
Latest Bollywood News