1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सरकार 3' का फर्स्ट लुक 26 अगस्त को, फिल्म में नहीं होगें अभिषेक, ऐश्वर्या

'सरकार 3' का फर्स्ट लुक 26 अगस्त को, फिल्म में नहीं होगें अभिषेक, ऐश्वर्या

साल 2008 की 'सरकार राज' में साथ नजर आ चुकी बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय इसके तीसरे सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "'सरकार 3' का फर्स्ट लुक 26 अगस्त को जारी होगा।

sarkar 3- India TV Hindi
sarkar 3

 मुंबई: साल 2008 की 'सरकार राज' में साथ नजर आ चुकी बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय इसके तीसरे सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने शनिवार को ट्वि्टर पर लिखा, "'सरकार 3' का फर्स्ट लुक 26 अगस्त को जारी होगा। कहानी के साथ अभिषेक, ऐश्वर्य दोनों नहीं होंगे।"

'सरकार' फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म वर्ष 2005 में जारी हुई थी। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अमिताभ आगामी थ्रिलर में वापसी करेंगे या नहीं, लेकिन वर्मा ने यह स्पष्टता के साथ कहा कि यह फिल्म पिछली फिल्म की तुलना में अधिक बड़ी होगी।

उन्होंने कहा, "'सरकार 3' का स्तर पहले की दोनों फिल्मों से अधिक बड़ा और तीव्र होगा। अन्य कलाकारों की घोषणा जल्द होगी।"

'सरकार राज' में अभिषेक और ऐश्वर्य के साथ बिग भी थे।

Latest Bollywood News