नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय से सजी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' का प्रीमियर हाल ही में रखा गया था। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इसके अलावा ऐश का पूरा परिवार भी इसमें शामिल हुआ था। इस मौके पर पति अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद थे। लेकिन अभिषेक यहां ऐश से कुछ नाराज दिखाई दे रहे थे। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक, ऐश से उखड़े हुए दिख रहे हैं।इसे भी पढ़े:- फिल्म रिव्यू: ‘सरबजीत’ के संघर्ष की दास्तां आपकों देखनी ही चाहिए'सरबजीत' के प्रीमियर के दौरान ही यह नजारा कैमरा में कैद हो गया। इस वीडियो में ऐश, अभिषेक को मीडिया के सामने पोज देने के लिए बुलाती हैं और अभिषेक उन्हें अंदेखा करके आगे चले जाते हैं। इसके बाद वह कुछ देर के लिए ऐश के साथ पोज देने के लिए रुकते हैं और फिर उन्हें वहीं छोड़कर आगे चले जाते हैं। इस तरह अचानक हाथ छोड़कर जाने से ऐश हैरान रह गई और अभिषेक ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा।