1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़े पर्दे पर फिर साथ रोमांस करते दिखेंगे ऐश्वर्या-अभिषेक

बड़े पर्दे पर फिर साथ रोमांस करते दिखेंगे ऐश्वर्या-अभिषेक

मशहूर रियल लाइफ कपल अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ रोमांस करते दिख सकते हैं।

 aish abhi 1- India TV Hindi
aish abhi 1

मुंबई: मशहूर रियल लाइफ कपल अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ रोमांस करते दिख सकते हैं। खबर है कि निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी अगली फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में दोनों साथ अभिनय करते दिखेंगे।

aish abhi 3

आखिरी बार साल 2010 में मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ में दोनों साथ दिखे थे। ऐश और अभिषेक के फैन्स के लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं है।

aish abhi 2

अगर ये दोनों सितारे ये फिल्म साइन कर लेते हैं तो उनके फैंस को लिए ये बेहद खास मौका होगा। इससे पहले ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ न कहो', 'उमराव जान', 'धूम 2', 'गुरु', 'सरकार राज' और 'रावण' को मिलाकर कुल 7 फिल्मों में साथ काम किया है।

aish abhi 4

Latest Bollywood News