1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक के पिंक पैंथर्स को चीयर अप करती नजर आईं ऐश्वर्या

अभिषेक के पिंक पैंथर्स को चीयर अप करती नजर आईं ऐश्वर्या

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के साथ अपने पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। 

<p>ऐश्वर्या राय बच्चन</p>- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन

नई दिल्ली: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के साथ अपने पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें दोनों अभिषेक की टीम को चीयर अप करते नजर आ रहे हैं।

टीम के प्रति जोश की भावना को दिखाते हुए ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ही टीम की जर्सी पहन रखी हैं और अभिषेक के लिए चीयर अप करते दिख रहे हैं।

अभिषेक ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दोनों को 'गुड लक चार्म' कहा है। अभिषेक का यह 'गुड लक चार्म' आखिरकार काम आ ही गया क्योंकि अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने यहां चल रही प्रो कबड्डी लीग के दौरान बंगाल वॉरियर्स पर बड़ी जीत हासिल की।

टीम को बधाई देते हुए ऐश्वर्या ने खिलाड़ियों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, "गॉड ब्लेस बॉयज..शाईन ऑन पिंक पैंथर्स।

Latest Bollywood News