1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या की हमशक्ल मानसी नाइक ने मचाया धमाल, तस्वीर वायरल

ऐश्वर्या की हमशक्ल मानसी नाइक ने मचाया धमाल, तस्वीर वायरल

ऐश्वर्या की हमशक्ल मानसी टिकटोक पर भी खूब मशहूर हैं।

<p>मराठी ऐक्ट्रेस हैं...- India TV Hindi
मराठी ऐक्ट्रेस हैं मानसी

मुंबई: मराठी अभिनेत्री मानसी नाइक बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखने के कारण सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इंटरनेट पर मानसी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि मानसी का लुक और चेहरा बिल्कुल वैसा ही है, जैसा कि फिल्म उद्योग में ऐश्वर्या अपने शुरुआती दिनों में दिखाई देती थीं।

उनकी तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, "ऐश्वर्या की हमशक्ल।"

कोरोना वायरस: घर में किताब पढ़ रही हैं आलिया भट्ट, मुंबई को खामोश देख अमिताभ बच्चन ने किया ये ट्वीट

वहीं अन्य ने लिखा, "ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी।"

साल 2005 में आई फिल्म 'लकी : नो टाइम फॉर लव' में सलमान के विपरीत नजर आईं अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को लेकर भी यही धारणा बनी थी कि वह बिल्कुल ऐश्वर्या की तरह नजर आती हैं।

हालांकि, मानसी का ऐश्वर्या की तरह दिखना उनके लिए फायदेमंद होगा या नहीं, यह वक्त ही बताएगा।

Latest Bollywood News