A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन हैं बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला

ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन हैं बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला

जब सिद्धार्थ शुक्ला 'इंडियाज गॉट टैलंट सीजन 7-हुनर ही पहचान है' शो के होस्ट थे, उस वक्त ऐश, रणदीप के साथ फिल्म 'सरबजीत' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।

AISH SID- India TV Hindi
Image Source : TWITTER ऐश्वर्या राय बच्चन, सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी एक्टर और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 14 में हाल ही में नजर आए थे। उनकी पॉपुलैरिटी में खूब इजाफा हुआ, फैंस को उनका काम खूब पसंद आया। सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर खूब फैमस हैं और आए दिन उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। सिद्धार्थ के तो बहुत फैंस हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिद्धार्थ किसके फैन हैं, वो हैं ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन। एक बार जब सिड की उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस ऐश्वर्या से मुलाकात हुई तो वो उन्हें देखते रह गए। 

ये उस समय की बात है जब सिद्धार्थ शुक्ला 'इंडियाज गॉट टैलंट सीजन 7-हुनर ही पहचान है' शो के होस्ट थे, उस वक्त ऐश, रणदीप के साथ फिल्म 'सरबजीत' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।

उस वक्त सिद्धार्थ, ऐश्वर्या राय बच्चन को देखते रह गए थे। सबने मिलकर खूब डांस भी किया था।

Latest Bollywood News