A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या ने किया इन महिलाओं को सलाम, बोलीं- देश और दुनिया में दिया जाना चाहिए सबसे ज्यादा सम्मान

ऐश्वर्या ने किया इन महिलाओं को सलाम, बोलीं- देश और दुनिया में दिया जाना चाहिए सबसे ज्यादा सम्मान

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फन्ने खां’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रह हैं। बता दें कि इस फिल्म में उन्हें रॉक सिंगर का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है।

Aishwarya Rai Bachchan- India TV Hindi
Aishwarya Rai Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फन्ने खां’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रह हैं। बता दें कि इस फिल्म में उन्हें रॉक सिंगर का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। ऐश का कहना है कि गृहिणी देश की सबसे बड़ी सीईओ हैं। 'इंडियन आइडल 10' के सप्ताहांत एपिसोड में अनिल कपूर, ऐश्वर्या और राजकुमार राव साथ दिखे।

बयान के मुताबिक, एक प्रतियोगी इंदिरा दास की परफॉर्मेस के बाद उनकी मां ने ऐश्वर्या से देश की गृहिणियों पर उनके विचारों के बारे में पूछा। ऐश्वर्या ने कहा, "गृहिणियां देश की सबसे बड़ी सीईओ हैं और उन्हें देश में अत्यधिक सम्मान और प्रशंसा दी जानी चाहिए। मैं देश और दुनिया के सभी गृहिणियों को पूर्ण सम्मान और प्रशंसा के साथ सलाम करती हूं।"

शो के एक जज विशाल ददलानी ने कहा, "दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन भी देश की हर एक आम गृहिणी की तरह हैं। मुझे याद है अपने संगीत विश्व दौरे में से जब अमिताभ बच्चन जी ने मुझे और पूरी टीम को डिनर के लिए आमंत्रित किया था, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्य राय बच्चन ने टीम के प्रत्येक सदस्य को अपने हाथों से डिनर कराया।"

Latest Bollywood News