1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय ने पोस्ट की बेटी की तस्वीर, लिखा- My Angel Forever

ऐश्वर्या राय ने पोस्ट की बेटी की तस्वीर, लिखा- My Angel Forever

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है। इंस्टा पर वो अक्सर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। 

<p>ऐश्वर्या राय...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AISHWARYARAI ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या बच्चन

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है। इंस्टा पर वो अक्सर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ऐश ने एक और तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में आराध्या एफिल टॉवर के सामने खूबसूरत सफेद फ्रॉक पहने खड़ी है।

इस तस्वीर के साथ ऐश ने कैप्शन दिया है- My Angel forever. तस्वीर में आराध्या बेहद प्यारी लग रही हैं। सच में वो किसी एंजल से कम नहीं लग रही हैं।

आपको याद दिला दें जब कान फिल्म फेस्टिवल हुआ था उस वक्त भी ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ रैंप पर चली थीं। आराध्या ऐश्वर्या की परछाई जैसी है।

इस तस्वीर की वजह से तो ऐश्वर्या ट्रोल भी हो गई थीं। लोगों को मां-बेटी का इस तरह किस करना रास नहीं आया।

ऐश्वर्या राय बच्चन को अभी इंस्टाग्राम ज्वाइन किए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन उनके फॉलोवर्स 3.8 मिलियन से भी ज्यादा हो चुके हैं।

Latest Bollywood News