नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से तो लोगों को दिल जीता ही है। लेकिन उनकी खूबसूरती की बात करें तो इसे लेकर सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में चर्चे हैं। लोग अक्सर खूबसूरती की मिसाल देने के लिए भी ऐश का ही नाम लेते हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 1 नवम्बर, 1973 को कर्नाटक के बंगलौर में हुआ था। ऐश ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। ऐश अपनी फिल्मों और अपने दिलकश अंदाज को लेकर जितनी चर्चा में रही हैं, उतनी ही सुर्खियां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बटोरी हैं। ऐश्वर्या की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिनके बारे में लोग जानते भी होंगे और कई बातें जानना भी चाहते हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम ऐश से जुड़ी कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।
1. ऐश्वर्या को अपने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे। उन्हें पहला प्रस्ताव कैमलिन कंपनी की तरफ से मिला उस समय वह 9 स्टैंडर्ड में थीं। इसके बाद ऐश को पेप्सी, कोक और फूजी जैसे विज्ञापनों में देखा गया। उन्होंने वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड की खिताब हासिल किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 87 मॉडल्स को मात दी थी। हालांकि 2014 में वह एक कॉम्पिटीशन में बतौर चीफ गेस्ट दिखीं।
2. ऐश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1997 में आई तमिल फिल्म 'इरूअर' से की। इसके बाद वह इसी साल में रिलीज हुई फिल्म 'और प्यार हो गया' में बॉबी देओल के साथ दिखीं। ऐश्वर्या ने फिल्मों के अलावा विज्ञापनों के लिए भी काम किया है। वह अकेली ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला दोनों प्रतिस्पर्धी ब्रांड के विज्ञापन किए हैं।