A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय की बिना रिलीज फिल्म का डांस वीडियो हो रहा है वायरल

ऐश्वर्या राय की बिना रिलीज फिल्म का डांस वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो में अभिनेत्री ने मैचिंग चोली के साथ पर्पल कलर का लहंगा पहन रखा है और भारी-भरकम मेकअप के साथ खूब गहने भी पहन रखे हैं।

<p>ऐश्वर्या राय की बिना...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM ऐश्वर्या राय की बिना रिलीज फिल्म का डांस वीडियो हो रहा है वायरल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आजकल इंटरनेट पर ऐश्वर्या खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वह एक डांस का दृश्य को फिल्माती नजर आ रही हैं। यह एक ऐसी फिल्म का वीडियो है, जो अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। आज से 23 साल पहले ऐश्वर्या ने 'राधेश्याम सीताराम' नामक इस फिल्म में काम करना शुरू किया था, जिसमें सुनील शेट्टी उनके सह-कलाकार थे। हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई।

वीडियो में अभिनेत्री ने मैचिंग चोली के साथ पर्पल कलर का लहंगा पहन रखा है और भारी-भरकम मेकअप के साथ खूब गहने भी पहन रखे हैं। ऐश्वर्या को वीडियो में सेट पर हंसते-मुस्कुराते हुए इस डांसिंग सीक्वेंस को फिल्माते देखा जा सकता है। इसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

एक यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बेहद खूबसूरत, हमेशा ही उन्हें सराहा है।"

एक ने लिखा, "उनसे अपनी आंखें नहीं हटा पा रहा हं।"

अभिनय की बात करें, तो ऐश्वर्या को बड़े पर्दे पर अब से पहले साल 2018 में आई फिल्म 'फन्ने खां' में देखा गया था, जिसमें अनिल कपूर और राजकुमार राव जैसे कलाकार भी थे। आने वाले समय में वह मणि रत्नम की एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News