नई दिल्ली: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जब शुक्रवार को कान महोत्सव में पहुंची तो वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। लहराते बाल और नीले रंग के गाउन में ऐश सिन्ड्रेला जैसी लग रही थीं। यह कान फिल्मोत्सव में ऐशवर्या का 15वां साल है।ऐश्वर्या ने दुबई में रहने वाले फिलीपींस के डिजाइनर माइकल सिंको का डिजाइन किया गाउन पहना था। पूर्व विश्व सुंदरी ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद दिलकश दिख रही थीं। वह कान्स फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य ब्रांड लॉरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चलीं।ऐश्वर्या बॉलीवुड की इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जो सबसे ज्यादा बार कान के रेड कारपेट पर चली हैं।