A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने विराट कोहली को कहा भारतीय टीम के 'तानाजी'

अजय देवगन ने विराट कोहली को कहा भारतीय टीम के 'तानाजी'

अभिनेता अजय देवगन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के 'तानाजी' विराट कोहली हैं। 

<p>अजय देवगन ने विराट...- India TV Hindi
अजय देवगन ने विराट कोहली को कहा भारतीय टीम के 'तानाजी' 

मुंबई: अभिनेता अजय देवगन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के 'तानाजी' विराट कोहली हैं। स्टार स्पोस्र्ट्स के प्री-शो नेरोलॅक क्रिकेट लाइव पर अजय और काजोल ने क्रिकेट के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कोहली की तारीफ की।

अजय ने अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर्स' के प्रमोशन के दौरान कहा, "विराट कोहली भारतीय टीम के तानाजी हैं। वह आत्मविश्वासी, आक्रामक और किसी भी कीमत पर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं।"

इसके अलावा अजय ने भी खेल के साथ अपनी कुछ पुरानी यादों को साझा किया।

अजय ने हंसते हुए कहा, "मैं बैट्समैन था। यादों की बात करें तो कई सारी बातें हैं, एक बार कैच पकड़ते हुए मेरी उंगली टूट गई थी, वह अभी भी मुड़ी हुई है।"

Latest Bollywood News

Related Video