1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day: अजय की इस खास बात ने काजोल को कर द हैरान

Happy B'day: अजय की इस खास बात ने काजोल को कर द हैरान

लोगो को काजोल और शाहरुख की जोड़ी काफी पसंद आने लगी, इस बीच दोनो ने साथ में कई फिल्मे भी की।

Ajay Devgan
- India TV Hindi
Ajay Devgan

मुंबई :‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री और ‘जख्‍म’,‘कंपनी’, ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’,गंगाजल, सिंघम जैसी बेहतरीन बॉलीवुड फिल्‍मों से बेहतरीन एक्‍टर और‘गोलमाल’, ‘ऑल द बेस्‍ट’, ‘सन ऑफ सरदार’ में बेहतरीन कॉमेडी के लिए चर्चित अजय देवगन 47 साल के हो गए है। अजय का जन्‍म 2 अप्रैल1969 को हुआ था। अजय अब तक 100 से अधिक फिल्‍म कर चुके हैं और 32 अवार्ड भी जीत चुके हैं, जिसमें 2 नेशनल अवार्ड और तीन फिल्‍म फेयर अवार्ड भी शामिल है। अजय के लिए साल 2016 बेहद खास है क्‍योंकि इस साल उनके निर्देशन और अभिनय से सजीं मेगाबजट फिल्‍म शिवाय रिलीज होगी। इस फिल्‍म का का अजय देवगन के फैंस को खास इंतजार रहेगा।

अजय ने अपने अभिनय जीवन का आगाज साल 1991 में आई फिल्म ‘फूल और काँटे’ से की थी। उनकी पहली फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त सुपरहिट हुई थी और इस फिल्‍म के साथ बॉलीवुड में उनका सिक्‍का चल निकला था। अजय देवगन की जिंदगी में साल 1999 भी बेहद खास है और उनकी जिंदगी को बदलने वाला माना जा सकता है क्‍योंकि यही वह साल है जब अजय ने उस समय की सबसे चर्चित  फिल्‍म एक्‍ट्रेस काजोल के साथ महाराष्ट्रियन तरीके से विवाह के बंधन में बंध गए।

Latest Bollywood News