A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन का काजोल के साथ 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में काम करने का ऐसा था अनुभव

अजय देवगन का काजोल के साथ 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में काम करने का ऐसा था अनुभव

काजोल और अजय देवगन फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Ajay devgn and kajol- India TV Hindi
अजय देवगन काजोल

अजय देवगन की 100वीं फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अजय के साथ सैफ अली खान और काजोल भी नजर आने वाली हैं। लंबे समय के बाद अजय और काजोल बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अजय से काजोल के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कैसी फीलिंग थी क्योंकि मुझे लगा हम घर पर हैं फिल्म के सेट पर नहीं। हम सेट पर सभी के सामने वैसे ही बर्ताव कर रहे थे जैसे घर पर करते हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं लगा।

तानाजी: द अनसंग वॉरियर के ट्रेलर लॉन्च पर अजय के साथ सैफ अली खान शरद केलकर, फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत, प्रोड्यूसर भूषण कुमामर और अजय के खास दोस्त रोहित शेट्टी मौजूद थे। काजोल ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद नहीं थी क्योंकि उन्हें बेटी नायसा के कॉलेज मीट के लिए सिंगापुर जाना था।

आपको बता दें काजोल और अजय देवगन 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे' और 'यू मी एंड हम' में काम कर चुके हैं। तानाजी में काजोल अजय की पत्नी सावित्रीबाई का किरदार निभा रही हैं।

Latest Bollywood News