A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Hindi Diwas 2019: अजय देवगन, रणदीप हुड्डा सहित इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Hindi Diwas 2019: अजय देवगन, रणदीप हुड्डा सहित इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Hindi Diwas 2019: अजय देवगन, रणदीप हुड्डा सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

Bollywood celebrities wishes- India TV Hindi
Bollywood celebrities wishes

हिंदी के लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी 1965 में भारत में एक आधिकारिक भाषा बन गई थी। राज्य स्तर पर हिंदी बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बोली जाती है। दुनिया भर में करीब 75 करोड़ लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। हिंदी दिवस पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अजय देवगन, रणदीप हुड्डा सहित कई सेलिब्रिटीज ने ट्वीट करके हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

रणदीप हुड्डा ने ट्वीट किया-  बुरा जो देखन मैं चलया, बुरा ना मिलया कोय।
जो दिल खोजा अपना, मुझसे बुरा ना कोय।।  भाषा एक महान एकीकृत हो सकती है। #HindiDiwas को मनाने के लिए हमारे इंद्रधनुष राष्ट्र की समृद्धि और विविधता को भी अपनी महिमा में पहचानना है। और जानें देसी भाषाएं।

अजय देवगन ने लिखा- हिंदी है हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा #हिंदी_दिवस

 

Latest Bollywood News