1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने शेयर किया ‘संस ऑफ सरदार’ का पोस्टर

अजय देवगन ने शेयर किया ‘संस ऑफ सरदार’ का पोस्टर

अजय देवगन पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म शिवाय की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘संस ऑफ सरदार’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है।

ajay- India TV Hindi
ajay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म शिवाय की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘संस ऑफ सरदार’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है। अजय ने बताया कि यह फिल्म सारागढ़ी युद्ध के योद्धाओं को एक श्रद्धांजलि होगी। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, “संस ऑफ सरदार सारागढ़ी के योद्धाओं को मेरी श्रद्धांजलि। यह कहानी क्रोध, प्रेम, बहादुरी की है।“ इस पोस्टर में चारों ओर लड़ाई-झगड़ा और खून नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़े:-

‘संस ऑफ सरदार’ में उन 21 सिखों की कहानी दिखाई गई है जो 1897 में सारागढ़ी के युद्ध में लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए। फिल्म के बारे में अभी विस्तृत ब्यौरा नहीं है। फिल्म इस साल दिवाली पर प्रदर्शित होगी।

इसके अलावा उनकी आगामी फिल्म शिवाय भी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सायेशा सेहगल मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म से अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुात करने जा रही हैं। ‘शिवाय’ के अलावा अजय देवगन निर्देशक मिलन लूथरिया की ऐतिहासिक फिल्म 'बादशाहो' में भी नजर आने वाले हैं।

उनकी इस फिल्म की कहानी आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान, हाशमी इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News