A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के यूपी में टैक्स फ्री करने पर अजय देवगन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कहा-शुक्रिया

'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के यूपी में टैक्स फ्री करने पर अजय देवगन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कहा-शुक्रिया

अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया कहा है।

ajay devgn- India TV Hindi
अजय देवगन

अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर ऑडियन्स को बहुत पसंद आ रही है। अजय देवगन ने यूपी के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि वह फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री कर दें। जिसके बाद आज सुबह फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया था। तानाजी के टैक्स फ्री हो जाने के बाद अजय ने सीएम योगी आदित्यनाथ को शुक्रिया कहा है।

अजय ने ट्वीट किया- श्री योगी आदित्यनाथजी तानाजी: द अनसंग वॉरियर को यूपी में टैक्स फ्र करने के लिए शुक्रिया। मुझे बहुत खुशी होगी सर अगर आप हमारी फिल्म देखेंगे तो।

तानाजी : द अनसंग वॉरियर की बात करें तो यह महाराज शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है। कैसे उन्होंने युद्ध करके मुगलों से मराठा सम्राज्य को बचाया। फिल्म में अजय के साथ काजोल और सैफ अली खान अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।

यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने 4 दिन में 75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Latest Bollywood News