1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन के लिए मायने रखती है सलीम खान की प्रशंसा

अजय देवगन के लिए मायने रखती है सलीम खान की प्रशंसा

अजय देवगन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शिवाय' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हो रही है। खासतौर पर...

shivaay- India TV Hindi
shivaay

मुंबई: अभिनेता-फिल्मकार अजय देवगन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शिवाय' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हो रही है। खासतौर फिल्म मे दिखाए गए एक्शन सीन्स को लेकर खूब चर्चा है। इस फिल्म के एक्शन सीन की तुलना हॉलीवुड फिल्मों से भी कर दी गई है। अजय को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।

इसे भी पढ़े:-

हाल ही में अजय की इस फिल्म को लेकर सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज फिल्म लेखक सलीम खान भी प्रशंसा की है। अजय ने उनकी प्रशंसा के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिग्गज फिल्म लेखक की तारीफ उनके लिए बहुत मायने रखती है। अजय ने मंगलवार रात एक ट्वीट में कहा, "धन्यवाद सलीम अंकल। आपकी प्रशंसा मेरे लिए हमेशा मायने रखती है। सलमान खान आपकी शुभकामनाओं के लिए भी आपका धन्यवाद।"

दिवाली के मौके पर 28 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ अजय ने इसका इसका निर्देशन भी किया है। इतना ही नहीं वह इस फिल्म के सह-निर्माता भी है। फिल्म में उनके अलावा सायेशा सहगल, पोलैंड की अभिनेत्री एरीका कार, वीर दास, एबिगेल एम्स और गिरीश कर्नाड भी महत्वपूर्ण भूमिकाए निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News