1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आकांक्षा सिंह ने पैर की चोट के बावजूद फ़िल्म मेडे की 'शूटिंग' की शुरू

आकांक्षा सिंह ने पैर की चोट के बावजूद फ़िल्म मेडे की 'शूटिंग' की शुरू

आकांक्षा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अजय देवगन द्वारा अभिनीत अपनी दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म मेडे में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फ़िल्म में वे एक बहुत ही अहम किरदार निभाती हुई नजर आयेंगी।

आकांक्षा सिंह- India TV Hindi
Image Source : AKANSHA SINGH आकांक्षा सिंह

अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने चार साल पहले फिल्मों में कदम रखा था और उन्होंने अब तक हिंदी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया, तेलुगु फिल्में मल्ली राव और देवदास, कन्नड़ फिल्म पहलवान की है और तमिल ,तेलुगु की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है हैं। अब आकांक्षा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अजय देवगन द्वारा अभिनीत अपनी दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म मेडे में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फ़िल्म में वे एक बहुत ही अहम किरदार निभाती हुई नजर आयेंगी। 

दिशा पाटनी को आ रही है बीच की याद, शेयर की ये तस्वीर

एक सूत्र का कहना है कि कुछ दिनों पहले हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान आकांक्षा के पैर में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने शूटिंग जारी रखी क्योंकि वह निर्माताओं और कलाकारों तथा क्रू सदस्यों का नुकसान करना नही चाहती थीं। 

आदिपुरुष: सैफ अली खान, प्रभास की फिल्म के सेट पर लगी आग, वीडियो वायरल

उन्होंने वह शेड्यूल पूरा किया और रिकवर होने के लिए ब्रेक लिया। चूंकि फिल्म का मुंबई शेड्यूल एक दिन पहले ही शुरू हुआ, आकांशा ने शूटिंग शुरू कर दी, इस तथ्य के बावजूद कि वह अभी भी पूरी तरह से रिकवर  नहीं हुई है ।

Latest Bollywood News