1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी और डिंपल का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के निशाने पर आए अक्षय-ट्विंकल, पढ़िए लोगों के कमेंट

सनी और डिंपल का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के निशाने पर आए अक्षय-ट्विंकल, पढ़िए लोगों के कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद लोग डिंपल की बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं।

akshay kumar dimple kapadia, twinkle khanna, sunny- India TV Hindi
akshay kumar dimple kapadia, twinkle khanna, sunny deol

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी और डिंपल लंदन में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो के चर्चा में आने के बाद हर कोई इस पर कमेंट कर रहा है। कोई सबसे लंबा चलने वाला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कह रहा है तो कोई अक्षय और ट्विंकल को निशाने पर ले रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग डिंपल की बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं। कोई ट्विंकल को इस पर ब्लॉग लिखने की नसीहत दे रहा है तो कोई अक्षय कुमार को कह रहा है कि उन्हें नए सुसर जी मिल गए हैं।

खैर डिंपल और सनी के बीच रिश्ता चाहे जो हो लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज दिखाई दे रहे हैं। राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने उनका घर छोड़ दिया था, और सनी देओल के साथ लिव इन में रहने लगी थी। दोनों ने एकसाथ 5 फिल्मों में काम भी किया है। जब सनी और डिंपल साथ रहते थे उस वक्त डिंपल की बेटियों ट्विंकल और रिंकी सनी देओल को छोटे पापा कहने लगी थी। 

फिलहाल डिंपल या फिर सनी देओल और उनके परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है यह वीडियो 1 महीने पुराना है।

Latest Bollywood News