A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या अक्षय कुमार ट्रिपल रोल में आएंगे नज़र? सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है 'बाप रे बाप'

क्या अक्षय कुमार ट्रिपल रोल में आएंगे नज़र? सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है 'बाप रे बाप'

अक्षय कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, जिनमें 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'बोल बच्चन', 'लक्ष्मी बॉम्ब' और 'बेल बॉटम' शामिल है।

akshay kumar baap re baap- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर शेयर की ये तस्वीर

पिछले साल रिलीज हुई मूवी 'हाउसफुल 4' में डबल रोल निभाने के बाद अक्षय कुमार ट्रिपल रोल के लिए तैयार हैं? ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। यहां तक कि #BaapReBaap भी ट्रेंड हो रहा है।

दरअसल, अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो तीन अवतार में नज़र आ रहे हैं। उन्हें तीन अवतार- बेटा, पिता और दादा के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि अभी इसमें संदेह है कि यह तीनों अवतार किसी फिल्म के लिए है या फिर यह सिर्फ ब्रांड के लिए है। 

'द बिग बुल' की रिलीज डेट हुई फाइनल, अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने

अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर कुछ फैंस ने उनकी मूवी 'सूर्यवंशी' को लेकर और जानकारी शेयर करने की भी रिक्वेस्ट की है। 

बता दें कि अक्षय कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, जिनमें 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'बोल बच्चन', 'लक्ष्मी बॉम्ब' और 'बेल बॉटम' शामिल है।

Latest Bollywood News