A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस नेक काम के लिए अक्षय कुमार ने नीलाम करने जा रहे हैं 'रुस्तम' में पहनी वर्दी?

इस नेक काम के लिए अक्षय कुमार ने नीलाम करने जा रहे हैं 'रुस्तम' में पहनी वर्दी?

 अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म रुस्तम में पहनी अपनी नौसेना की वर्दी को नीलाम कर रहे हैं। 

<p>अक्षय</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI अक्षय

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म रुस्तम में पहनी अपनी नौसेना की वर्दी को धर्मार्थ कार्य के लिए नीलाम कर रहे हैं। इस नीलामी से मिली रकम का इस्तेमाल पशु कल्याण के लिए किया जाएगा।

'रुस्तम' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अक्षय ने गुरुवार को फिल्म की एक तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फिल्म रुस्तम में मेरे द्वारा पहनी वर्दी को जीतें। बोली 26 मई को बंद हो जाएगी।'

उन्होंने लिखा, "सभी को नमस्ते, मैं यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि आप असल नौसेना की वर्दी जीतने के लिए बोली लगा सकते हैं जिसे मैंने रुस्तम में पहना था। नीलामी की रकम पशु बचाव और कल्याण के कार्य में दी जाएगी।"

बोली लगाने के लिए 'एचटीटीपी:// डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट साल्टस्काउट डॉट कॉम' पर क्लिक करना होगा।

Latest Bollywood News