A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर 27 सितंबर को होगा रिलीज

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर 27 सितंबर को होगा रिलीज

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होने वाला है। फिल्म इस दिवाली पर आने वाली है।

housefull 4- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM housefull 4

फैन्स को अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का बेसब्री से इंतजार है। हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े नजर आने वाले  हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 27 सितंबर को रखा गया है।

बॉलीवुड हंगामी की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर सितंबर के तीसरे हफ्ते में रिलीज होने वाला था। मगर अब ट्रेलर रिलीज करने के प्लान में बदलाव किए गए हैं और यह अब 27 सितंबर को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर को रिलीज करने से पहले मुंबई में एक बड़ा इवेंट रखा गया है।

हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के अलावा राणा डग्गुबती, जॉनी लिवर, जैमी लिवर, रंजीत, चंकी पांडे, शरद केल्कर भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तारीख 28 सितंबर या 29 सितंबर भी हो सकती है।

Also Read:

अभिनेता नागार्जुन के फार्म हाउस पर सर्वे करने आए शख्स को वहां मिली एक लाश

Bigg Boss 13 में होगी रश्मि देसाई और अरहान खान की शादी?

Latest Bollywood News