1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. First Look: 'मुगल' में गुलशन कुमार का किरदार करेंगे अक्षय कुमार

First Look: 'मुगल' में गुलशन कुमार का किरदार करेंगे अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार साल में कई फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल भी वो एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की बायोपिक में उनका का किरदार निभाते नजर आएंगे।

gulshan mogul- India TV Hindi
gulshan mogul

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार साल में कई फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल भी वो एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म 'जॉली एलएलबी' ने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पूरा कर लिया है। अक्षय अपनी आने वाली फिल्में ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’, ‘रोबोट 2’, ‘पैड मैन’, और ‘गोल्ड’ के काम में बिजी हैं। कल तो सलमान खान ने भी बता दिया कि अक्षय उनके साथ एक फिल्म कर रहे हैं। लेकिन इन सबके अलावा अब खिलाड़ी कुमार एक और फिल्म करने वाले हैं। जी हां, गुलशन कुमार पर बनने वाली बायोपिक में गुलशन का किरदार करते दिखेंगे अभिनेता अक्षय कुमार। फिल्म का नाम मुगल होगा जिसका पोस्टर अक्षय ने अपने ट्विटर पर साझा किया है।


ये बायोपिक गुलशन कुमार की जिंदगी के उतार चढ़ाव पर आधारित होगी। गुलशन कुमार की पत्नी सुदेश कुमारी ये फिल्म प्रोड्यूस करेंगी।

म्यूजिक के मुगल कहे जाने वाले गुलशन कुमार भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के मालिक थे। गुलशन ने अपना करियर भक्ति गानों से शुरू किया था। बाद में गुलशन ने बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गाए थें। 12 अगस्‍त 1997 को मुंबई के अंधेरी के जीतेश्‍वर महादेव मंदिर के बाहर गोली मारकर उनकी हत्‍या कर दी गई थी।

अक्षय कुमार और गुलशन कुमार एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते थे। दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी। फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय कहा, "मेरी पहली फ़िल्म सौगंध से मेरी और गुलशन जी की बॉन्डिंग शुरू हुई। और मैं बहुत ख़ुशकिस्मत हूं कि मैं उन्हें इतने करीब से जान पाया। हम दोनों एक ही बैकग्राउंड से थे और हमारे बीच बहुत कुछ कॉमन था। मैं उनका किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

आपको बता दें कि गुलशन कुमार अपनी बेटी तुलसी के काफी करीब थे। आज गायिका तुलसी कुमार का जन्मदिन है। इसी वजह से आज मुगल का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर करेंगे। फिल्म मुगल अगले साल 2018 में रिलीज़ होगी।

Latest Bollywood News