1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लक्ष्मी' फिल्म का नाम बदलने के बाद सामने आया नया पोस्टर, अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी यूं आए नज़र

'लक्ष्मी' फिल्म का नाम बदलने के बाद सामने आया नया पोस्टर, अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी यूं आए नज़र

'लक्ष्मी बॉम्ब' का नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया है। यह फैसला सेंसर बोर्ड की सलाह पर किया गया है।

laxmmi new poster- India TV Hindi
Image Source : TWITTER 'लक्ष्मी' फिल्म का नाम बदलने के बाद सामने आया नया पोस्टर

अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'लक्ष्मी बॉम्ब' का नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया है। अब इस नाम से नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें अक्षय के साथ कियारा आडवाणी भी नज़र आ रही हैं। ये मूवी 9 नवंबर 2020 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इसके ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर 'लक्ष्मी' का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अब हर घर में आएगी लक्ष्मी! घरवालों के साथ तैयार रहना 9 नवंबर को।" इस पोस्टर के आने के साथ ही ट्विटर पर #KiaraAdvani ट्रेंड हो रहा है। फैंस को एक्ट्रेस का लुक पसंद आ रहा है।

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का नाम बदलने पर खुश हुए टीवी के 'शक्तिमान', अब कह दी ये बात

बता दें कि 'लक्ष्मी बॉम्ब' का नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया है। यह फैसला सेंसर बोर्ड की सलाह पर किया गया है। अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म के को-प्रोड्यूसर शबीना खान और तुषार कपूर ने एक राय होकर फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया। फिल्म को राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है।

रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान स्थित एक संगठन-श्री राजपूत कर्णी सेना ने यह कहते हुए फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई थी कि फिल्म का यह नाम देवी लक्ष्मी का अपमान करता है और इससे भावनाएं आहत हो रही हैं। इसे लेकर फिल्म बनाने वालों को संगठन की ओर से एक कानूनी नोटिस भी दिया गया था।

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी ने काम किया है। यह तमिल फिल्म मुमी 2 : कंचना का रीमेक है। फिल्म को 9 नवम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होना है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News