नई दिल्ली: स्वतंत्र भारत के रूप में पहला गोल्ड मेडल जीतने के 70 साल हो चुके हैं। 12 अगस्त 1948 को भारत ने ब्रिटेन को 4-0 से हराकर ये खिताब अपने नाम किया था। इस मौके पर आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म गोल्ड के निर्माताओं ने देश भर के प्रतिष्ठित स्थलों पर गोल्ड लाइटिंग की। देश भर के छह शहर गोल्ड की रोशनी से जगमगाते हुए नज़र आये। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ़्रंट, जयपुर में मूर्ति मंडल, दिल्ली में पीवीआर प्लाजा कनॉट पैलेस, कोलकाता में प्रिंसिप घाट, कानपुर में जेके मंदिर और पुणे में मगारपट्टा शहर सुनहरी रोशनी से खिल रहे थे।
AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION
अक्षय कुमार अपनी अभिनेत्री मौनी रॉय, निर्देशक रीमा कागती और रितेश सिधवानी के साथ दिल्ली के कनॉट पैलेस में स्थित पीवीआर प्लाजा में मौजूद थे। अमित साध, विनीत कुमार सिंह और सनी कौशल इस विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गए थे।
AKSHAY KUMAR, GOLD PROMOTION
निर्माताओं और सितारों ने भारत के इस सुनहेरे पल के बारे में सूचित करते हुए अपने सोशल हैंडल पर एक पत्र भी लिखा था। यह स्पोर्ट्स ड्रामा साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फ़िल्माया गया है, जिसके माध्यम से पूर्व-स्वतंत्र युग के आकर्षक पहलू से देश की जनता को रूबरू करवाया जाएगा।