A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार सामने आए अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का दो पोस्टर

पहली बार सामने आए अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का दो पोस्टर

 केसरी फिल्म अगले साल 31 मार्च को रिलीज होगी।

<p>Kesari</p>- India TV Hindi
Kesari

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' के पोस्टर पहली बार सामने आए हैं। इन पोस्टर्स में अक्षय कुमार यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं, उनके साथ और बहुत सारे सिपाही नजर आ रहे हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडल से ये पोस्टर्स शेयर किए गए हैं। 

एक पोस्टर में अक्षय कुमार और अन्य सैनिक हाथ में बंदूक उठाए खड़े हैं, वहीं दूसरे पोस्टर्स में सभी सैनिक बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही पोस्टर्स में एक टैगलाइन लिखी है- आज मेरी पगड़ी भी केसरी, जो बहेगा मेरा लहू वो भी केसरी, और मेरा जवाब भी केसरी।

परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ये पोस्टर्स शेयर किए हैं। केसरी फिल्म अगले साल 31 मार्च को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News