A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुई रिलीज, फैंस ने लुटाया प्यार

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुई रिलीज, फैंस ने लुटाया प्यार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कल शाम साढ़े 7 बजे आप ये फिल्म देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास डिज्नी प्लस हॉटस्टार का वीआईपी या फिर प्रीमियर सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

<p>अक्षय कुमार की फिल्म...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KHILADIVINODBONDARE अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' कल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मूवी 'लक्ष्मी' कल रिलीज होने जा रही है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कल शाम साढ़े 7 बजे आप ये फिल्म देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास डिज्नी प्लस हॉटस्टार का वीआईपी या फिर प्रीमियर सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

अगले साल शुरू होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग, कृति सेनन भी आएंगी नजर

हाल ही में फिल्म का गाना रिलीज हुआ था जिसमें अक्षय कुमार के लुक की खूब तारीफ हुई। 

सोशल मीडिया पर भी अक्षय की जमकर तारीफ हो रही है। यहां देखिए यूजर्स के ट्वीट:

बता दें कि 'लक्ष्मी बॉम्ब' का नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया है। यह फैसला सेंसर बोर्ड की सलाह पर किया गया है। अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म के को-प्रोड्यूसर शबीना खान और तुषार कपूर ने एक राय होकर फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया। फिल्म को राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है।

रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान स्थित एक संगठन-श्री राजपूत कर्णी सेना ने यह कहते हुए फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई थी कि फिल्म का यह नाम देवी लक्ष्मी का अपमान करता है और इससे भावनाएं आहत हो रही हैं। इसे लेकर फिल्म बनाने वालों को संगठन की ओर से एक कानूनी नोटिस भी दिया गया था।

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी ने काम किया है। यह तमिल फिल्म मुमी 2 : कंचना का रीमेक है। फिल्म को 9 नवम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होना है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News