A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार, सारा अली खान, धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग वाराणसी में शुरू, आनंद एल राय हैं निर्देशक

अक्षय कुमार, सारा अली खान, धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग वाराणसी में शुरू, आनंद एल राय हैं निर्देशक

वैलेंटाइन वीक पर रिलीज होगी अक्षय कुमार, सारा अली खान, धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' ।

<p>'अतरंगी रे' की शूटिंग...- India TV Hindi
'अतरंगी रे' की शूटिंग वाराणसी में शुरू

मुंबई: अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कल सारा अली खान और धनुष वाराणसी पहुंचे। इस फिल्म का निर्देशक आनंद एल राय कर रहे हैं। रांझणा के बाद ये दूसरा मौका है जब धनुष और आनंद एल राय साथ काम कर रहे हैं।

आज इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई जिसकी जानकारी कलर येलो प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

कहा जा रहा है कि सारा अली खान इस फिल्म में बिहारी लड़की के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका डबल रोल हो सकता है। सारा अली खान ने बनारस के घाट और गंगा आरती की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अक्षय कुमार भी जल्द ही फिल्म की शूटिंग ज्वाइन कर लेंगे। यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video