A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब मौनी रॉय संग नजर आएंगे अक्षय कुमार, फर्स्ट लुक आया सामने

अब मौनी रॉय संग नजर आएंगे अक्षय कुमार, फर्स्ट लुक आया सामने

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों बेशक अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। लेकिन इसके साथ ही अब अपनी अगली फिल्म के लिए भी बिल्कुल तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ छोटे पर्दे की अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आएंगी।

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों बेशक अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। लेकिन इसके साथ ही अब अपनी अगली फिल्म के लिए भी बिल्कुल तैयार हैं। अब वह अपनी फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग के साथ अपने एक और सिनेमाई सफर की शुरुआत कर रहे हैं। अक्षय ने कहा कि उन्हें अपने फैंस के प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है। अक्षय कुमार एक्सल इंटरटेनमेंट की फिल्म गोल्ड की पहली निर्धारित शूटिंग के लिए लंदन रवाना हुए। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म में अपना पहला लुक भी शेयर कर दिया है।

अक्षय ने शनिवार की रात को पोस्ट किया, "फिल्म 'गोल्ड' का पहला दिन, हमेशा की तरह आपका प्यार व शुभकामनाएं बनी रहें।" फिल्म के पहले लुक में अक्षय मूछें लगाए व एक थैला लटकाएं दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार पहली बार एक्सल इंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के साथ काम कर रहे हैं। रीमा कागती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मौनी रॉय भी अक्षय के साथ अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म से वह अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रही हैं।

फिल्म लंदन में 14वें ओलंपिक खेलों में भारत के स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर पहले ओलंपिक पदक की जीत के बारे में है। फिल्म की शूटिंग इसी साल में खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। यह 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इस बीच अक्षय की 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News