इंतजार खत्म हो चुका है और खत्म हो चुका है इंटरवल। कोरोना काल के बाद अब आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी। कोरोना की वजह से हमारी जिंदगी में जो इंटरवल आया था वो अब खत्म हो चुका है ये कहना है अक्षय कुमार का। अक्षय ने नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि सूर्यवंशी इसी साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो, अजय देवगन और रणवीर सिंह एक खाली थियेटर में हैं और साथ कहते दिख रहे हैं- ''दोस्तों ये जगह याद है आपको, इन चारदीवारों ने आपके कई रंग देखे हैं। आपका हंसना, रोना, प्यार, आपका गुस्सा इन्हें सबकुछ याद है। लेकिन कभी किसी ने नहीं सोचा था कि हमारी फिल्मों की तरह हमारी जिंदगी में भी एक दिन इंटरवल आ जाएगा। मगर वो कहते हैं ना हर काली रात के बाद सवेरा जरूर होता है। सो वी आर बैक, बहुत हो गया ये खालीपन और बहुत हो गई ये खामोशी, अब एक बार फिर तालियों की गूंज से जी उठेगा ये सिनेमाघर और मचेगा बड़े पर्दे पर तहलका। क्योंकि इस दिवाली आ रही है पुलिस। तो अपने परिवार को थियेटर में लाएं और ये दिवाली हमारे साथ मनाएं।''
ये फिल्म 2020 में ही रिलीज हो जाती, मगर कोरोना की वजह से सभी थियेटर बंद हो गए तो मेकर्स सही वक्त का इंतजार करने लगे। आखिरकार अब 5 नवंबर को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। एक बार फिर से रोहित शेट्टी का जादू बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइए। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, कटरीना कैफ और रणवीर सिंह अहम रोल में नजर आएंगे।
Image Source : prSooryavanshi
आर्यन खान जेल में हैं बंदी नंबर 956, घर से आया 4500 का मनी ऑर्डर
Latest Bollywood News
Related Video