1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: ‘रुस्तम’ के लिए अनोखे स्टाइल में अक्षय ने सितारों को कहा शुक्रिया

VIDEO: ‘रुस्तम’ के लिए अनोखे स्टाइल में अक्षय ने सितारों को कहा शुक्रिया

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रुस्तम' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन की बात करें तो उसमें भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी।

akki- India TV Hindi
akki

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रुस्तम' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन की बात करें तो उसमें भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी। फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा इसका प्रचार बॉलीवुड के कई सितारों ने किया था। हाल ही में अक्षय ने इन सभी हस्तियों को अपने अनोखे स्टाइल में शुक्रिया कहा है। दरअसल हाल ही में अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गाना गाते हुए उनकी फिल्म का प्रमोशन करने वाले सितारों का धन्यवाद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

इस गाने में उन्होंने सलमान खान, फवाद खान, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनम कपूर और करण जौहर का शुक्रिया अदा किया है। इन सभी सितारों ने अक्षय की इस फिल्म का प्रमोशन अपने-अपने तरीकों से किया था। जहां एक तरफ रणवीर सिंह ने छुपा रुस्तम बनकर इसका प्रचार किया, तो वहीं आलिया ने 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर थिरकते हुए इसका प्रमोशन किया।

अक्षय की यह फिल्म रितिक रोशन की फिल्म मोहनजो दाड़ो के साथ ही रिलीज की गई थी। खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म को जहां एक तरफ बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों का समर्थन हासिल हुआ, वहीं रितिक की फिल्म को इसकी स्टार कास्ट ने ही प्रमोट किया था।

रुस्तम में अक्षय के अलावा इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और अर्जन बाजवा भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है।

Latest Bollywood News