अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म 'मिशन मंगल' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने दूसरे दिन इतने करोड़ की कमाई की है।
Image Source : INSTAGRAMMission mangal box Office collection day 2
अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है।
तरण आदर्श ने ट्वीट किया- दूसरे दिन भी मिशन मंगल ने अच्छी कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़ और दूसरे दिन 17.28 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने टोटल 46.44 करोड़ का बिजनेस किया है।
बॉलीवुड में आजकल बायोपिक या तो सच्ची घटनाओं पर फिल्में बनाने का चलन चल रहा है। 15 अगस्त के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई है। फिल्म में भारत के मंगल ग्रह पर पहुंचने का सफर दिखाया गया है कि कैसे इसरो के वैज्ञानिक इस मिशन को सफल बनाते हैं। अक्षय के साथ इस फिल्म में उनकी लेडी गैंग दिखाई गई है जो अपने अनोखे दिमाग और स्टाइल से इस मिशन को सफल बनाती है। अक्षय के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, शर्मन जोशी और एच जी दत्तारेया अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है।