नई दिल्ली: रविवार को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हुआ। फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन’ के प्रचार के लिए पहुंचे थे। प्रमोशन के दौरान अक्षय ने पीरियड्स की समस्याओं का जिक्र किया। अक्षय ने बताया कि किस तरह महिलाएं आज भी पीरियड्स में गंदे कपड़े, राख और सूखे पत्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसकी वजह से उन्हें कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारी होती हैं। इसके बाद अक्षय ने अपनी फिल्म पैडमैन के रियल हीरो अरुणाचलम मुरुगनथम की बात बताई। जिन्होंने ऐसी मशीन बनाई जिससे सैनिटरी पैड्स सस्ते तरीके से बनने लगे।
इसी क्रम में अक्षय ने सलमान खान को भी मशीन से सैनिटरी पैड बनाना सिखाया। बिग बॉस के सेट पर पूरा अरेजमेंट था, जिससे सैनिटरी नैपकिन्स बनाया जा सकता है। इसके बाद सलमान और अक्षय ने सेट पर सैनिटरी नैपकिन्स बनाया।
इसके बाद अभिनेता अक्षय कुमार बिग बॉस के घर के अंदर गए। वहां 3 फाइनलिस्ट मौजूद थे, विकास, शिल्पा और हिना। अक्षय कुमार ने टॉप 2 फाइनलिस्ट हिना और शिल्पा को छोड़कर और विकास को लेकर बिग बॉस के घर से बाहर आ गए।
Latest Bollywood News