A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने टीवी पर सिखाए आत्मरक्षा के गुर

अक्षय कुमार ने टीवी पर सिखाए आत्मरक्षा के गुर

अभिनेता अक्षय कुमार ने उन महिलाओं व दर्शकों के लिए आत्मरक्षा की रणनीति सीखने के महत्व पर जोर दिया, जो उनके शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की शूटिंग देखने आए थे।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने उन महिलाओं व दर्शकों के लिए आत्मरक्षा की रणनीति सीखने के महत्व पर जोर दिया, जो उनके शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की शूटिंग देखने आए थे। एक बयान के मुताबिक, अभिनेता ने मंच पर कुछ महिलाओं को आमंत्रित किया और उन्हें आत्मरक्षा के कुछ गुर सिखाए, जो मददगार साबित हो सकते हैं।

अक्षय ने कहा, "ऐसे मौकों पर स्तब्ध खड़े नहीं रहें, बल्कि आत्मरक्षा के उपाय करें। अगर आप डरते हैं तो और ज्यादा खतरे को बुलावा दे रहे हैं, इसलिए आत्मविश्वासी बनें।" अक्षय कुमार का यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। इस शो में अक्षय के अलावा मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल भी जज के रूप में नजर आते हैं।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म में अपना पहला लुक शेयर किया था। इस फिल्म में उनके साथ छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा मौनी रॉय भी अहम किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। खबरों के मुताबिक फिल्म अगले साल 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि अक्षय का आगामी शो स्टार प्लस पर 'डांस प्लस' के वक्त पर प्रसारित किया जाएगा।

Latest Bollywood News