A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और करण जौहर के हीरो बने अक्षय कुमार

सलमान खान और करण जौहर के हीरो बने अक्षय कुमार

सलमान खान, अक्षय कुमार और फिल्मकार करण जौहर लगता है नए साल के मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज देने के मूड मे हैं। दरअसल हाल ही में करण ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने ये तीनों एक फिल्म के लिए साथ जुड़ रहे हैं...

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, अक्षय कुमार और फिल्मकार करण जौहर लगता है नए साल के मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज देने के मूड मे हैं। दरअसल हाल ही में करण ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने ये तीनों एक फिल्म के लिए साथ जुड़ रहे हैं, जो 2018 में रिलीज होगी। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें जहां एक तरफ अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, वहीं सलमान और करण फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं।

इसे भी पढ़े:-

अक्षय, सलमान और करण पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ काम करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। हालांकि इस बात को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या फिल्म में अक्षय के अलावा सलमान खान भी किसी सीन में नजर आएंगे? लेकि अब तक इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब तक इस फिल्म का कोई नाम तय नहीं हुा है।

अक्षय पहली बार इस फिल्म में करण के साथ काम करने वाले हैं। जबकि सलमान के साथ उनकी जोड़ी 'मुझसे शादी करोगी' और 'जानेमन' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।

फिलहाल सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं अक्षय भी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में काफी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News