A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार रैप करते आएंगे नजर, मीका सिंह देंगे साथ

'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार रैप करते आएंगे नजर, मीका सिंह देंगे साथ

स्पेशल 26, सिंह इज किंग और इंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों में गाना जा चुके अभिनेता अक्षय कुमार अब रैप करते हुए नजर आएंगे।

Akshay kumar- India TV Hindi
Akshay kumar

स्पेशल 26, सिंह इज किंग और इंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों में गाना जा चुके अभिनेता अक्षय  कुमार अब रैप करते हुए नजर आएंगे। जी हां सही सुना आपने एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4' में टाइटल ट्रैक में रैप सॉन्ग गाते हुए नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार 'हाउसफुल 4' के डायरेक्टर फरहाद समजी ने इस कॉमेडी फिल्म के टाइटल ट्रैक के लिए अक्षय कुमार को तैयार कर लिया है। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला को यह आइडिया पसंद आया। जिसके बाद आपसी सहमतf के  बाद इस आइडिया को लेकर काम होना शुरु हो गया है।

इस रैप को लेकर अभी रिकार्डिंग नहीं हुई है क्योंकि अभी मेकर्स ने तय नहीं किया है कि यह किस तरह का ट्रैक होगा। अब यह आने वाले समय में पता चलेगा कि यह ट्रैक सोलो है या फिर ड्यूएट। लेकिन इस रैप में मीका सिंह और अक्षय नजर आने वाले है।

वहीं हाउसफुल 4 की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, पूजा हेंगड़े और कृति सेनन है।

Latest Bollywood News