A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने अयोध्या में 'रामसेतु' की शूटिंग से पहले लिया भगवान राम का आशीर्वाद

अक्षय कुमार ने अयोध्या में 'रामसेतु' की शूटिंग से पहले लिया भगवान राम का आशीर्वाद

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी 'रामसेतु' के मुहूर्त पूजन के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने फिल्म के मुदूर्त की तस्वीर को फैंस के बीच में साझा किया है।

Ram Setu mahurat shot in Ayodhya, akshay kumar in Ayodhya, Jacqueline Fernandez, Nushrratt Bharuccha- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK/AKSHAY KUMAR 'राम सेतु' के मुहूर्त पर होती भगवान राम की पूजा

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी 'रामसेतु' के मुहूर्त पूजन के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने फिल्म के मुदूर्त की तस्वीर को फैंस के बीच में साझा किया है। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

बता दें तीनों कलाकारों ने पहले रामलला के दर्शन किए, इसके बाद फिल्म के महूरत की प्रक्रिया को शुरू किया।

देखें तस्वीर

 

अभिनेता अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुमति मिलने के बाद अपनी अगली फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग अयोध्या में करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के मुख्यमंत्री ने सामाजिक संदेशों के साथ फिल्में बनाने को लेकर अक्षय के प्रयासों की सराहना की। अभिनेता ने उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।

अयोध्या रवाना हुए अक्षय, जैकलीन और नुसरत 

अक्षय कुमार ने जैकलीन और नुसरत संग फोटो शेयर की, जिसमें वो प्लेन के पास बैठकर पोज दे रहे हैं। अक्षय ने फोटो के कैप्शन में लिखा है- 'एक स्पेशल फिल्म, एक स्पेशल स्टार्ट.. रामसेतु की टीम मुहूर्त पूजा के लिए अयोध्या रवाना हो गई है.. और यहां से सफर शुरू होता है। आप सभी से स्पेशल विशेज चाहिए।' 

जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की फोटो 

गौरतलब है कि अक्षय ने नवंबर में दिवाली के दौरान राम सेतु नामक अपनी नई परियोजना की घोषणा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, "इस दीपावली, आइए हम एक पुल (सेतु) का निर्माण करके सभी भारतीयों की चेतना में राम के आदशरें को जीवित रखने का प्रयास करें, जो आने वाली पीढ़ियों को जोड़ें। इस बड़े कार्य को आगे बढ़ाते हुए, यह हमारा विनम्र प्रयास है।"

फिल्म अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित की जाएगी। उनकी हालिया फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है। 'रामसेतु' का निर्माण अक्षय की प्रोडक्शन हाउस करेगी।

Latest Bollywood News