A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार को अंडरटेकर से मिली असली फाइट की चुनौती, एक्टर का मजेदार जवाब हुआ वायरल

अक्षय कुमार को अंडरटेकर से मिली असली फाइट की चुनौती, एक्टर का मजेदार जवाब हुआ वायरल

अभिनेता ने अंडरटेकर से जुड़ा एक मीम शेयर किया था। ये मीम काफी चर्चा में था। अब खुद फाइटर ने एक्टर को फाइट करने का चैलेंज दे डाला है।

akshay kumar wwe fighter- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: AKSHAYKUMAR अक्षय कुमार को अंडरटेकर ने दिया असली फाइट की चुनौती

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को WWE के फाइटर अंडरटेकर से चुनौती मिली है। हाल ही में अक्षय की फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' के 20 साल पूरे हुए थे। इस खास मौके पर अभिनेता ने अंडरटेकर से जुड़ा एक मीम शेयर किया था। ये मीम काफी चर्चा में था। अब खुद फाइटर ने एक्टर को फाइट करने का चैलेंज दे डाला है। 

बता दें कि 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' मूवी में अक्षय कुमार ने अंडरटेकर के साथ फाइट की थी। लोग ये सोचते थे कि ये फाइट रियल थी, लेकिन पिछले ही हफ्ते अक्षय ने मीम शेयर कर बताया कि वो असली अंडरटेकर नहीं था, बल्कि ब्रायन ली नाम का एक शख्स था। 

अक्षय कुमार ने LOC के पास स्कूल की बिल्डिंग बनाने के लिए डोनेट किए 1 करोड़ रुपये  

अब अक्षय की पोस्ट पर रियल अंडरटेकर ने कमेंट किया है। इनका पूरा नाम मार्क कैलावे है। उन्होंने लिखा- "हां, मुझे बताना कि तुम कब तैयार हो असली फाइट के लिए।" हालांकि, अक्षय ने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'मुझे अपना इंश्योरेंस चेक करने दें, इसके बाद बताता हूं।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। इनमें 'सूर्यवंशी', 'अतरंगी रे', 'बेल बॉटम', 'राम सेतू', 'रक्षा बंधन' और 'पृथ्वीराज' शामिल हैं। 

Latest Bollywood News