1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने 'मशीन' के लिए मुस्तफा को दी बधाई

अक्षय कुमार ने 'मशीन' के लिए मुस्तफा को दी बधाई

बड़े परदे पर आज अभिनेता मुस्तफा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म मशीन रिलीज हो गई है। ‘मशीन’ के साथ अब्बास-मस्तान की जोड़ी के अब्बास बर्मला के बेटे मुस्तफा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: बड़े परदे पर आज अभिनेता मुस्तफा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म मशीन रिलीज हो गई है। ‘मशीन’ के साथ अब्बास-मस्तान की जोड़ी के अब्बास बर्मला के बेटे मुस्तफा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर मुस्तफा को फिल्म मशीन के लिए शुभकामनाएं दीं। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा,  ‘’ 'मशीन' की रिलीज के लिए मुस्तफा और पूरी टीम को बधाई। उम्मीद है अब्बास-मस्तान की तरह आपकी 'मशीन' भी हिट होगी।"

‘मशीन’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' काफी चर्चित हुआ है। यह गाना अक्षय और रवीना की फिल्म ‘मोहरा’ का रीमेक है। हालांकि गाने का नया वर्जन लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। देखना है फिल्म बड़े परदे पर क्या कमाल दिखाती है।

यहां देखिए तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त का नया वर्जन​

पुराना गाना भी देखते हुए जाइए

Latest Bollywood News