A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अली फजल के लिए वेनिस पहुंचीं ऋचा चड्ढा, सालभर से कर रहे हैं डेट!

अली फजल के लिए वेनिस पहुंचीं ऋचा चड्ढा, सालभर से कर रहे हैं डेट!

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा दोनों अपने रिलेश्नशिप की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोर रह हैं।

Richa- India TV Hindi
Richa

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा काफी वक्त से अभिनेता अली फजल के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि वह पिछले एक साल से अली को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। लेकिन हाल ही में ऋचा ने इंस्टाग्राम के जरिए यह स्वीकार किया कि वह अली फजल के साथ रहने के लिए वेनिस गई हैं। ऋचा ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को एक पोस्ट कर कहा, "मुझे तुम पर गर्व है! अली फजल! तुमने अपने दम पर यह हासिल किया है, एक बेहतरीन फिल्म में तुमने बेहतरीन काम किया है।"

गौरतलब है कि अली इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'विक्टोरिया एण्ड अब्दुल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वह अपनी इस फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए वेनिस में आयोजित किए गए फिल्मफेस्टवल में शरीक हुए। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ जानी मानी अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री जूडी डेंच मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म के प्रीमियर के दौरान वह भी अली फजल के साथ मौजूद थीं। इसी दौरान ऋचा के भी अली के साथ वेनिस में देखा गया है।

ऋचा ने इंस्टग्राम पर एक सेल्फी भी पोस्ट की है, जिसमें उन्हें अली के साथ मुस्कराते हुए देखा जा सकता है। फोटो में जूडी डेंच भी नजर आ रही हैं। ऋचा यहां सुनहरे रंग के कपड़े पहने हुए थीं, तो वहीं अली ने काला सूट और जूते पहन रखे थे। ऋचा इन दिनों वेनिस में अपने खाली समय के दौरान खूब घूम रही हैं। उन्होंने नाकायन का लुत्फ भी लिया। बता दें फिलहाल अली फजल और ऋचा अपनी अगली ‘फुकरे रिटर्न्स’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Latest Bollywood News