A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी फिल्म नॉमिनेट होने के बावजूद इसलिए Oscars में शिरकत नहीं करेंगे अली फजल

अपनी फिल्म नॉमिनेट होने के बावजूद इसलिए Oscars में शिरकत नहीं करेंगे अली फजल

अली फजल की पिछले दिनों रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' को 90वें ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। कुछ वक्त पहले आई खबरों में कहा जा रहा था कि अली एक समारोह में अपनी कथित गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा के शामिल होने वाले हैं। लेकिन अब अली ने...

Ali Fazal- India TV Hindi
Ali Fazal

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेता अली फजल की पिछले दिनों रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' को 90वें ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। कुछ वक्त पहले आई खबरों में कहा जा रहा था कि अली एक समारोह में अपनी कथित गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा के शामिल होने वाले हैं। लेकिन अब अली ने इन खबरों का खंडन कर दिया है। उनका कहना है कि वह ऑस्कर समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। लेकिन ऑस्कर के लिए नामित अपनी फिल्म के लिए उत्साहित हैं। गौरतलब है कि 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में अली के साथ हॉलीवुड अभिनेत्री जूडी डेंच भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं।

फिल्म को दो श्रेणियों, सर्वश्रेष्ठ 'कॉस्ट्यूम डिजायन, मेकअप' और 'हेयर स्टायलिंग' के लिए नामांकित किया गया है। अली ने गुरुवार को को एक अनुमान लगाने वाली खबर के लिंक को रिट्वीट करते हुए लिखा, "गलत। मैं लॉस एंजिलिस में शूटिंग कर रहा हूं। लॉस एंजिलिस में होने का मतलब ऑस्कर में जाना नहीं है। लेकिन, अपनी फिल्म और वहां पहुंची फिल्म की टीम के लिए उत्साहित हूं।"

श्राबनी बसु के उपन्यास पर आधारित और स्टीफन फ्रीयर्स द्वारा निर्देशित 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' रानी विक्टोरिया और उनके मुंशी अब्दुल के संबंधों पर आधारित है। रानी का किरदार डेंच और अब्दुल का किरदार अली ने निभाया है। ऑस्कर पुरस्कार समारोह आगामी 4 मार्च को आयोजित होगा।

Latest Bollywood News