A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिलान टॉकीज' में अली फजल ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, किए हैं ये भी काम

'मिलान टॉकीज' में अली फजल ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, किए हैं ये भी काम

 तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'मिलान टॉकीज' में काम कर रहे अभिनेता अली फजल ने कहा कि वह इस फिल्म से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं और उन्होंने कैमरे के पीछे भी कई अन्य भूमिकाएं निभाई है।

<p>अली फजल</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI अली फजल

मुंबई: तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'मिलान टॉकीज' में काम कर रहे अभिनेता अली फजल ने कहा कि वह इस फिल्म से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं और उन्होंने कैमरे के पीछे भी कई अन्य भूमिकाएं निभाई है। अली ने एक बयान में कहा, "हमने मिलान टॉकीज के लिए मथुरा और लखनऊ की शूटिंग समाप्त कर ली है। मेरे उस्ताद के साथ यह सफर शानदार रहा, तिग्मांशु धूलिया।

सिनेमा केवल वह नहीं होता जो हम केवल शुक्रवार को सिनेमाघर में जाकर देखते हैं। यह कलाकार की जिंदगी होती है।"

उन्होंने कहा, "यह शायद इकलौती फिल्म जहां मैंने अदाकारी भी की और कैमरे के पीछे भी काम किया। इसलिए मैं इस परियोजना से गहराई से जुड़ा हुआ हूं।"

Latest Bollywood News