A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अगले साल कश्मीर में शादी कर सकते हैं

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अगले साल कश्मीर में शादी कर सकते हैं

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अगले साल कश्मीर में शादी कर सकते हैं। 

<p>आलिया भट्ट और रणबीर...- India TV Hindi
Image Source : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। अब दोनों की शादी को लेकर एक और खबर चल रही है। कहा जा रहा है कि ये दोनों लवबर्ड्स अगले साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक आलिया और रणबीर अगले साल कश्मीर में शादी कर सकते हैं।

खबरों के मुताबिक आलिया और रणबीर ने काम से एक महीने की छुट्टी ली है। दोनों देश के सबसे खूबसूरत और भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में शादी करने के बारे में सोचा है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट जब साल 2017 में अपनी फिल्म 'राजी' की शूटिंग के लिए कश्मीर गई थीं, तभी उन्हें कश्मीर की वादियों से इश्क हो गया था। तभी उन्होंने मन बना लिया था कि वो कश्मीर में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी। रणबीर को भी आलिया का आइडिया पसंद आया है।

इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा। बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि, यह फिल्म 2020 की सर्दियों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय जैसे सितारे भी हैं। साथ ही इस फिल्म में शाहरुख खान का स्पेशल अपीयरेंस भी होगा। अयान मुखर्जी इस फिल्म के निर्देशक हैं।

Latest Bollywood News

Related Video