1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की बिल्ली एडवर्ड बनी नीतू कपूर की 'नई दोस्त'

आलिया भट्ट की बिल्ली एडवर्ड बनी नीतू कपूर की 'नई दोस्त'

नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया की सफेद पर्सियन बिल्ली एडवर्ड की तस्वीर पोस्ट की। यह पहली बार है जब नीतू ने आलिया की पालतू बिल्ली की तस्वीर साझा की है।

alia bhatt neetu kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- NEETU KAPOOR आलिया भट्ट की बिल्ली एडवर्ड बनी नीतू कपूर की 'नई दोस्त'

मुंबई: अभिनेत्री नीतू कपूर ने शनिवार को अपने नए दोस्त की एक तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर में उन दोनों के बीच की सामान्य कड़ी अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं। नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया की सफेद पर्सियन बिल्ली एडवर्ड की तस्वीर पोस्ट की। यह पहली बार है जब नीतू ने आलिया की पालतू बिल्ली की तस्वीर साझा की है।

नीतू ने इस तस्वीर के साथ लिखा, मेरी नई दोस्त एडवर्ड फ्रेंडशिप, जो पलक झपकने के साथ शुरू हुई। बॉलीवुड गलियारे में यह माना जाता है कि फिलहाल आलिया नीतू के बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। आलिया इस महीने की शुरूआत में कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। नीतू दिसंबर में वायरस की चपेट में आई थीं, जबकि रणबीर को भी पिछले महीने कोरोना संक्रमण हो गया था।

इस बीच, फिल्मी काम की बात करें आलिया के पास कई फिल्में हैं। वह संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 30 जुलाई को स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है। वह अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र का भी हिस्सा हैं, जिसमें रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे दिग्गज कलाकार हैं।

आलिया एस.एस. राजामौली की आरआरआर, करण जौहर की तख्त और जसमीत की 'डार्लिग्स' में भी दिखाई देंगी।

वहीं, नीतू आगामी फिल्म 'जुग जुग जीयो' में दिखाई देंगी, जबकि रणबीर ब्रह्मास्त्र के अलावा शमशेरा में दिखाई देंगे।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News