1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हम्प्टी शर्मा...' के साहिल वैद ने इसलिए आलिया को कहा जूनियर नसीरुद्दीन शाह

'हम्प्टी शर्मा...' के साहिल वैद ने इसलिए आलिया को कहा जूनियर नसीरुद्दीन शाह

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर वरुण धवन रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिनेता साहिल वैद...

alia- India TV Hindi
alia

मुंबई: बॉलवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर वरुण धवन रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिनेता साहिल वैद भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। साहिल का कहना है कि उनके सह-कलाकारों में स्टार किड जैसे नखरे नहीं हैं बल्कि वे मेहनती हैं और आलिया जूनियर नसीरुद्दीन शाह हैं। आलिया दिग्गज फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं। वहीं वरुण, डेविड धवन के बेटे हैं। दोनों 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' के सीक्वल से वापसी कर रहे हैं।

साहिल ने कहा, "आलिया और वरुण के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है। दोनों अपनी फिल्मों पर कड़ी मेहनत करते हैं। मैं आभारी हूं कि इन दोनों ने मेरे दिमाग में स्टार किड के लिए बनी छवि बदल दी है। वरुण ऊर्जा से भरपूर हैं और आलिया जूनियर नसीरुद्दीन शाह हैं।"

'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' और 'बिट्टू बॉस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके साहिल शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' सोमदेव मिश्रा की भूमिका में दिखाई देंगे। अपनी भूमिका के बारे में साहिल ने कहा, "वह बद्री (वरुण) के बचपन के दोस्त हैं और साथ बड़े हुए हैं। दोनों किकेट के प्रशंसक हैं, बद्री का विराट कोहली और सोमदेव का धौनी जैसा हेयरकट है।"

साहिल इससे पहले 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां'  में भी वरुण-आलिया के साथ काम कर चुके हैं। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News