बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रोफेशनल लाइफ के अलावा रणबीर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। रणबीर और आलिया कई बार खुलकर अपने प्यार को लोगों के सामने जाहिर कर चुके हैं। रणबीर कपूर इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, और यही वजह है कि वो क्वारंटीन हैं। इस दौरान आलिया भट्ट को उनकी याद सता रही है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दो हाथ दिख रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये आलिया और रणबीर का हाथ है। तस्वीर के साथ कैप्शन में आलिया ने लिखा है- बहुत ज्यादा याद कर रही हूं।
पोस्ट के साथ आलिया ने रोने वाला और दिल वाला इमोजी बनाया है।
रणबीर कोविड पॉजिटिव हैं इसकी पुष्टि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने की थी। रणबीर के अलावा निर्देशक संजय लीला भंसाली भी कोविड पॉजिटिव हैं। संजय की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया एक्ट्रेस हैं। वहीं वो रणबीर के साथ रहती हैं, ऐसे में आलिया ने भी अपना कोविड टेस्ट कराया, हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिसकी जानकारी खुद आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र और फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं।
Latest Bollywood News