A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की मां को स्वीमिंग पूल में मिला सांप, शेयर किया वीडियो

आलिया भट्ट की मां को स्वीमिंग पूल में मिला सांप, शेयर किया वीडियो

 सोनी राजदान ने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके स्वीमिंग पूल में एक सांप दिखाई दे रहा है।

alia bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ALIABHATT आलिया भट्ट की मां को स्वीमिंग पूल में मिला सांप,

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके स्वीमिंग पूल में एक सांप दिखाई दे रहा है। सोनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "आज हमारे स्वीमिंग पूल में एक मेहमान आए हैं। पहले वह पानी पीना चाहते थे, फिर उसमें गोते लगाने लगे। हालांकि इसके बाद हमने उन्हें झांड़ियों में वापस जाने दिया। हैशटैग स्नेक इन वॉटर।"

वहीं अभिनेत्री नीतू कपूर यह वीडियो देखकर चकित रह गईं। उन्होंने कमेंट किया, "यह बहुत डरावना है।"

वहीं नीतू के कमेंट के रिप्लाई पर सोनी ने लिखा, "मैंने नौ सालों में पहली बार यहां सांप देखा है।"

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News